सबसे आसान Dictionary

अब आपको हिन्दी शब्द का अंग्रेजी अर्थ और अंग्रेजी शब्द का हिन्दी अर्थ जानने के लिए न तो डिक्शनरी की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी शब्दकोश की। बस अपने ब्लॉग की साइडबार में छोटा सा बक्सा लगा लीजिए और यह सीधे ही आपको अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी अर्थ और हिन्दी शब्दों के अंग्रेजी अर्थ दे देगा (साभारः शब्दकोश डॉट कॉम)। इस बक्से यानी विजेट को हिन्दी ब्लॉग टिप्स ने कई साथियों की मांग पर तैयार किया है। इसे लगाना काफी आसान है। हमेशा की तरह इस बार भी एक बटन है और इसे क्लिक कर आप यह विजेट सीधे अपने ब्लॉग तक ले जा सकते हैं। क्या आप इसे अपने ब्लॉग पर लगाना चाहते हैं?

पहले इसका नमूना तो देख लीजिए- (ई-मेल या फीड रीडर से पोस्ट पढ़ने वाले कृपया मूल पोस्ट पर आएं)



अंग्रेजी शब्द का हिन्दी अर्थ पाने के लिए आप इस बक्से में अंग्रेजी शब्द टाइप करने के बाद एंटर दबा दीजिए। एक नई विंडो में आपको हिन्दी अर्थ मिलेंगे (पॉप-अप ब्लॉक करने वाले साथी कृपया उसे चालू कर लें)।

अगर आप किसी हिन्दी शब्द का अंग्रेजी समानार्थी चाहते हैं तो हिन्दी में लिखने वाले किसी भी टूल की मदद से हिन्दी शब्द लिखिए, उसे इस बक्से में पेस्ट कर दीजिए और एंटर दबाते ही आपको वांछित शब्द मिल जाएंगे।

अब अगर आप इसे अपने ब्लॉग की साइडबार में लगाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। ब्लॉगर अकाउंट लॉग-इन कीजिए और उसके बाद विजेट आपका।


अगर किसी ब्लॉग (वर्डप्रेस या अन्य) के लिए यह बटन काम नहीं कर रहा तो आप नीचे दिए गए कोड को सीधे ही काम ले सकते हैं-

<iframe scrolling="no" frameborder="0" width="100%" src="http://wordkosh.blogspot.com/" height="110 px"></iframe>


क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!

हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


16 comments:

अल्पना वर्मा said...

yah to bahut hi achcha widget hai.aur badey hi suljhey hue tariqe se describe bhi kiya gaya hai.
Kya 'urdu-hindi' ka ek aisa hi widget banNa sambhav hai?

रंजना [रंजू भाटिया] said...

यह आपने बहुत खूब काम किया आशीष ..बहुत बढ़िया लगा यह ..बहुत से शब्दों के लिए आसानी हो जायेगी और समय भी बचेगा

pankaj vyas said...

main apane blog me apake bataye anusar post comment box lagane ki kosis karraha tha, par kucha mistek ho gai. aap madad karen.
samasya apako blog kholate hi dikhha jayegi. mere blog me hindi font nahi dikha raha hai. mai kya karun.
mera blog hai.
www.aap-hum.blogspot.com
thanks

हिमांशु said...

हिन्दी और अंग्रेजी दोनों शब्दकोष एक साथ : बड़ी प्यारी उपलब्धता है. एक क्लिक से ब्लॉग की साइड बार में लग जाय तो और भी प्यारी. धन्यवाद.

शोभा said...

aapka bahut bahut dhanyawad.

रचना गौड़ ’भारती’ said...

कई बार शब्दो का अर्थ जानने मे बहुत सुविधा रहती है ।

Yogesh said...

Too good, i liked it :)

Thanks.

Yogesh said...

aur ye post ke neeche aapne ye jo link diya hua hai

Tippani prakashan me koi pareshaani ho to yahan click karein...

ye kaise lagate hain.....kripya ye bhi bataiyega

yogesh249@gmail.com

Thanks

सुभाष गजेन्द्र said...

बहुत अच्छी जानकारी.....

आपके द्वारा दी गई जानकारियों को मैने अपने ब्लोग पर लगाया है .
कपया अपने शिष्य का ब्लोग देखें. एवं जरुरी मार्गदर्शन देवें.
http://subhash-gajendra.blogspot.com

धन्यवाद्....

PGDCA University of Allahabad said...

यह विजेट अच्छा तो है किन्तु एक समस्या यह है कि यह शब्द के अर्थ के लिए एक अलग खिड़की खोल देता है। यदि कोई युक्ति ऐसी होती कि शब्दों के अर्थ भी वहीं पर मिल जाते जहां पर उन्हें टाइप किया गया है तो शायद और बेहतर होता। फिर भी काफी सराहनीय प्रयास है। बहुत ही लाभकारी ।
हिमांशु पाण्डेय

इष्ट देव सांकृत्यायन said...

इतनी अच्छी जानकारी के लिए शुक्रिया.

इष्ट देव सांकृत्यायन said...

अगर संभव हो तो कहीं से ऐसा ही हिन्दी-अंग्रेजी शब्दकोश भी दें.

swati said...

आपके द्वारा दी गई जानकारियों को मैने अपने ब्लोग पर लगाया है .
कपया ब्लोग देखें. एवं जरुरी मार्गदर्शन देवें.

swati said...

shandar पके द्वारा दी गई जानकारियों को मैने अपने ब्लोग पर लगाया है .
कपया देखें. एवं जरुरी मार्गदर्शन देवें.

मदन शर्मा said...

आपके द्वारा दी गई जानकारियों को मैने अपने ब्लोग पर लगाया है .
कपया ब्लोग देखें. एवं जरुरी मार्गदर्शन देवें

मदन शर्मा said...

आपके द्वारा दी गई जानकारियों को मैने अपने ब्लोग पर लगाया है .
कपया ब्लोग देखें. एवं जरुरी मार्गदर्शन देवें

 
कॉपीराइट © 2008-2010, सर्वाधिकार सुरक्षित.
यह ब्लॉग Internet Explorer 6.0, Firefox 2.0 (या उससे उच्च संस्करणों) और 1024x768 screen resolution पर बेहतर दिखाई देता है.